नए लेबर एक्ट 2024–25: भारत के कार्यबल के लिए नए युग की शुरुआत
भारत सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम संहिताएँ (Four Labour Codes) देश के श्रमिकों, कर्मचारियों और उद्योगों के लिए बड़े बदलाव लेकर आए हैं। इन सुधारों का उद्देश्य है—कर्मचारियों का कल्याण, व्यवसायों को सरलता, और रोज़गार सृजन में गति।
यह श्रम सुधार भारत के कामगारों के लिए एक नए युग की शुरुआत माने जा रहे हैं।
यह श्रम सुधार भारत के कामगारों के लिए एक नए युग की शुरुआत माने जा रहे हैं।
1. चार नई श्रम संहिताएँ कौन-सी हैं?
भारत की श्रम व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए सरकार ने 29 पुराने श्रम कानूनों को मिलाकर 4 नई संहिताएँ लागू की हैं:-
- 1. वेतन संहिता (Code on Wages), 2019
- पूरे देश में समान न्यूनतम वेतन का प्रावधान
- समय पर वेतन भुगतान
- बोनस भुगतान नियमों में सुधार
- संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों पर लागू
- 2. सामाजिक सुरक्षा संहिता (Social Security Code), 2020
- EPF, ESI, मातृत्व लाभ, पेंशन, ग्रेच्युटी अब एक ही कानून में
- Gig workers और प्लेटफॉर्म कर्मचारियों को भी सुरक्षा
- असंगठित क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार
- औद्योगिक संबंध संहिता (Industrial Relations Code), 2020
- उद्योगों के लिए नियुक्ति और छंटनी प्रक्रिया आसान
- नए Startup और MSMEs को प्रोत्साहन
- कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा
- शिकायत समाधान तंत्र और ट्रेड यूनियन व्यवस्था मजबूत
- व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य दशाएं संहिता (OSH Code), 2020
- कामगारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए आधुनिक नियम
- खतरनाक कामों वाले क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा मानक
- महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण
- रात की शिफ्ट में भी रोजगार का अवसर (सुरक्षा व्यवस्था के साथ)
2. इन चार श्रम संहिताओं से क्या लाभ होंगे?
- कर्मचारियों के लिए:
- न्यूनतम वेतन पूरे देश में समान
- अधिक सामाजिक सुरक्षा लाभ
- काम के घंटे, ओवरटाइम और छुट्टियों के स्पष्ट नियम
- सुरक्षित और स्वास्थ्यप्रद कार्य वातावरण
- महिलाओं और असंगठित श्रमिकों के लिए अधिक अवसर
- नियोक्ताओं के लिए:
- व्यवसाय चलाना अधिक आसान
- 29 की जगह सिर्फ 4 कानून—कागज़ी काम बेहद कम
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और सिंगल लाइसेंस
- स्टार्टअप और MSME को विशेष राहत
3. नए लेबर एक्ट का उद्देश्य क्या है?
- श्रमिकों का कल्याण बढ़ाना
- रोजगार सृजन को सरल बनाना
- श्रम कानूनों में एकरूपता
- Ease of Doing Business को मजबूत करना
- कार्यस्थल को सुरक्षित और आधुनिक बनाना
सरकार का उद्देश्य है कि भारत का हर श्रमिक सुरक्षित हो, हर उद्योग सुचारू रूप से चले और देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत बने।
ये चार श्रम संहिताएँ भारत की प्रगति को तेज़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
4. नया लेबर एक्ट बुकलेट
Booklet- New Labour Code for New India
5. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
✔ नया लेबर एक्ट क्या है?
नया लेबर एक्ट भारत सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम संहिताएँ हैं, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों के कल्याण और उद्योगों के सुगम संचालन को बढ़ावा देना है।
✔ चार श्रम संहिताओं में क्या-क्या शामिल है?
इनमें वेतन संहिता 2019, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020, औद्योगिक संबंध संहिता 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संहिता 2020 शामिल हैं।
✔ नए लेबर एक्ट से कर्मचारियों को क्या लाभ होंगे?
न्यूनतम वेतन की एकरूपता, बेहतर सामाजिक सुरक्षा, सुरक्षित कार्य वातावरण, स्पष्ट काम के घंटे और महिलाओं के लिए सुरक्षित अवसर शामिल हैं।
✔ क्या नए लेबर एक्ट से कंपनियों को फायदा होगा?
हाँ, कंपनियों के लिए रजिस्ट्रेशन और अनुपालन आसान होगा, कागज़ी कार्य कम होगा और स्टार्टअप व MSMEs को विशेष लाभ मिलेगा।
✔ क्या गिग वर्कर्स और असंगठित श्रमिक भी कवर होंगे?
हाँ, सामाजिक सुरक्षा संहिता के तहत गिग वर्कर्स, प्लेटफॉर्म वर्कर्स और असंगठित श्रमिकों को भी लाभ मिलेगा।
👉 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें और WhatsApp चैनल जरूर जॉइन करें ताकि आपको हर अपडेट तुरंत मिले।
